Sunday, 5 January 2020

होर्डिंग्स मुक्त हुआ नरसिंहपुर,आउटडोर मीडिया नियम 2017 के तहत हुई कार्यवाही  


 राष्ट्र चंडिका नरसिंहपुर -
(✍🏾 अमर नोरिया)  नगरीय क्षेत्रों में म प्र आउटडोर मीडिया नियम – 2017 के निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक,सामाजिक और धार्मिक आदि श्रेणी के विज्ञापन/होर्डिंग्स को बिना अनुमति के लगाये जाने पर गत दिवस 28 दिसंबर की देर रात तक नरसिंहपुर शहर में लगी होर्डिंग्स को प्रशासनिक अमले द्वारा निकाले जाने के बाद , अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहपुर श्री एम के बमनहा द्वारा नगर पालिका कार्यालय में 29 दिसंबर की सुबह बैठक कर होर्डिंग्स संचालकों को नियमों के विपरीत कार्य करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी । इसके पश्चात शहर में अवैध बैनर पोस्टरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शहर के होर्डिंग्स भी नगर पालिका अमले के द्वारा निकाले गये, इस कार्यवाही के चलते 30 दिसम्बर 2019 को नगरपालिका प्रशासन द्वारा नरसिंहपुर शहर में लगी सभी होर्डिंग्स की अनुमति निरस्त करते हुए 24 घण्टे के अंदर उन्हें हटाये जाने के आदेश जारी किये गये थे,तय समय सीमा में होर्डिंग्स न हटाये जाने पर नगरपालिका प्रशासन ने एक बार फिर कार्यवाही करते हुए जेसीबी व अन्य मशीनों से शहर में लगी सभी होर्डिंग्स को हटा दिया गया ।
नरसिंहपुर शहर में अचानक म प्र आउटडोर मीडिया नियम के तहत अचानक की गई कार्यवाही के पीछे की वजह शहर में लगाये गये जन्मदिन के विज्ञापनों के फ्लैक्स लगाने के रूप में सामने आई है । नरसिंहपुर शहर में लगी होर्डिंग्सों को इस तरह से हटाने की यह कार्यवाही दूसरी बार हुई है । इसके पूर्व वर्ष 2010 में तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष ने दुर्भवनावश कार्यवाही करते हुए यातायात सुव्यवस्था और नगर सौन्दर्यकरण के नाम पर शहर में लगी सभी होर्डिंग्सों को हटवा दिया था,और नये सिरे से होर्डिंग्सों को लगाने की प्रक्रिया का हवाला दिया गया था । ऐसे में ठीक 10 साल बाद एक बार फिर नियमों के चलते नरसिंहपुर शहर से होर्डिंग्सों को हटाने की कार्यवाही की गई है ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आखिर अब नगर में विज्ञापन कार्यों के लिये होर्डिंग्सों को लगाने कौन लोग आगे आते हैं । गौरतलब बात यह भी है कि नरसिंहपुर में जिस म प्र आउटडोर मीडिया नियम 2017 का हवाला दिया जा रहा है उसके तहत मध्यप्रदेश में आउटडोर विज्ञापन क्षेत्र में काम करने वाली होर्डिंग्सों को संचालित करने वाली एजेंसी इसके विरोध में हैं जिसके चलते मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में विज्ञापन व्यवसाय पूरी तरह से बन्द है महत्वपूर्ण बात यह कि 2017 की विज्ञापन नीति के नियमों तहत इस व्यवसाय में छोटे व्यवसाई और छोटे छोटे शहरों में होर्डिंग्स लगाना सम्भव ही नहीं है । देश में केंद्र सरकार की नीतियों से चौपाट हुई अर्थव्यवस्था के चलते एक और जहां विज्ञापन एजेंसियों और उनके कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट बना हुआ था ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार की आउटडोर मीडिया नीति 2017 के चलते नरसिंहपुर शहर भी प्रभावित हुआ है और अब इसी नीति के नियमों का नरसिंहपुर नगर सहित जिले में कितना पालन होता है और करवाया जायेगा इस पर सबकी नजर रहेगी ..... 

No comments:

Post a Comment