बत्ती नहीं सम्मान चाहिए: शंकराचार्य
भड़के शंकराचार्य, पुलिस ने मुझे फंसाने की रची थी साजिश
जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज हिन्दु धर्म के सबसे बड़े गुरू कहलाते हैं और इनके साथ त्रयम्बकेश्वर पुलिस ने जो अभद्रता की है वह माफी के लायक भी नहीं है। इस घटना के बाद पूरे देशभर के हिन्दु समुदाय में आक्रोश उपजना शुरू हो गया है। पीठाधीश्वर कहलाने वाले स्वामी शंकराचार्य के वाहन से लालबत्ती उतारना और उनके वाहन को चेकिंग के लिए ले जाने की जिद करना पुलिस की मूर्खता को दर्शाता है।
राष्ट्रचंडिका/ असल में गत दिवस त्रयम्बकेश्वर स्थित अपने चातुर्मास कैम्प में स्वामी शंकराचार्य महाराज ठहरे हुए थे जहां पुलिस ने अपनी मूर्खता का परिचय देते हुए स्वामी जी के वाहन को अपने साथ थाने ले जाकर चैकिंग करने की जिद पर अड़ गई। इतना ही नहीं नासिक पुलिस ने उनके वाहन से लालबत्ती भी उतरवा दी। स्वामी शंकराचार्य ने प्रेसवार्ता के दौरान इस बात की निंदा करते हुए कहा कि उनके गाड़ी में बम या कोई आपत्तिजनक पदार्थ रखकर पुलिस उन्हें फंसाने के षडय़ंत्र के तहत गाड़ी को थाना ले जाना चाहती थी। द्वारिका एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर ने पत्रकारों के सामने अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह कितना निंदनीय है कि हिन्दु धर्म के सबसे बड़े गुरू के साथ किसी षडय़ंत्र के तहत आधी रात के दौरान अपमानजनक व्यवहार करने वाले पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी अब तक यह बता पाने में असक्षम है कि आखिरकार उनकी गाड़ी किसके आदेश पर त्रयंबकेश्वर पुलिस जांच के लिये ले जाना चाहती थी।
पालकमंत्री ने लादी बेशर्मी
नासिक के पालकमंत्री गिरीश महाजन ने उस समय बेशर्मी की हदें पार कर दी जब उनके द्वारा कहा गया कि इस छोटे से मामले को इतना तूल न दिया जाये। पालकमंत्री को यह सोचना चाहिए कि यह कोई छोटा मामला नहीं है बल्कि पूरे देश के धर्मगुरू स्वामी शंकराचार्य पर सवालियां निशान लगाना है। पालकमंत्री गिरीश ने शंकराचार्य महाराज के सहयक सौरभ तिवारी से कहा कि आपकी गाड़ी से जो लालबत्ती उतारी गई है उसे मैं पुलिस के हाथों आप के यहां भेज देता हूं। आप लोग इस छोटी घटना को इतना तूल ना दें। पालकमंत्री के इस प्रस्ताव को शंकराचार्य के सहायकों एवं समर्थकों ने यह कहकर रद्द कर दिया कि मुझे बत्ती नहीं खोया हुआ सम्मान वापिस चाहिए। 500 रू. की बत्ती तो हम बाजार से खरीदकर भी लगवा सकते हैं।
रख सकते थे बम
स्वामी शंकराचार्य जी महाराज ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अब तो मुझे यह संभावना दिख रही है कि अगर उस दिन मेरी गाड़ी पुलिस थाने ले जाने में सफल हो जाती तो वह षडय़ंत्र के तहत गाड़ी में बम या कोई भी ऐसी आपत्तिजनक पदार्थ रख देती जिससे मेरे पद के अनुसार सनानत धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचती।

No comments:
Post a Comment