राष्ट्र चंडिका,सिवनी । जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाँकी चंदौरी खुर्द की वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन 18 अगस्त2022 दिन गुरूवार को सम्पन्न हुए।
जहां इस आमसभा में अंशधारक सहित आमजन उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आमसभा में सहकारिता विभाग के उपायुक्त अखिलेश निगम की उपस्थिति रही। इस दौरान आयुक्त की अध्यक्षता में सहकारी नवीन क्षेत्रों के गठन हेतु कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समीक्षा के दौरान ग्रामीण परिवहन,खनिज, पर्यटन, श्रम ,सेवा क्षेत्र,स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सहकारिता प्रोत्साहन की योजना बनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में सेवा सहकारी समिति बाकी में सहकारी सोसायटी के गठन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समिति की प्रशासक सुश्री विजेता की उपस्थिति रही।



No comments:
Post a Comment