Saturday, 20 August 2022

दुर्गा मंदिर मे सप्त देवाशीष महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान 

राष्ट्र चंडिका,छिंदवाड़ा । चार फाटक स्थित श्री शिव कर्तिके दुर्गा मंदिर मे सप्त देवाशीष महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान प्रारंभ किया  गया! जिसमे मुख्य अचार्य के रूप में पंडित पप्पू महाराज अन्य ब्राह्मण के रूप में पंडित प्रभात त्रिपाठी, और राजकुमार , कमलेश मिश्रा,भरत आदि उपास्थित रहे ! सर्व कल्याण के लिए अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।

Thursday, 18 August 2022

सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाँकी चंदौरी खुर्द की वार्षिक साधारण आमसभा संपन्न


राष्ट्र चंडिका,सिवनी । जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाँकी चंदौरी खुर्द की वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन 18 अगस्त2022 दिन गुरूवार को सम्पन्न हुए।
             जहां इस आमसभा में अंशधारक  सहित आमजन उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आमसभा में सहकारिता विभाग के उपायुक्त अखिलेश निगम की उपस्थिति रही। इस दौरान आयुक्त की अध्यक्षता में सहकारी नवीन क्षेत्रों के गठन हेतु कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समीक्षा के दौरान ग्रामीण परिवहन,खनिज, पर्यटन, श्रम ,सेवा क्षेत्र,स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सहकारिता प्रोत्साहन की योजना बनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में सेवा सहकारी समिति बाकी में सहकारी सोसायटी के गठन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समिति की प्रशासक सुश्री विजेता की उपस्थिति रही।

Monday, 1 August 2022

अगस्त के पहले हफ़्ते मिल जाएगी नए ‘मेयर को चेयर’, जानें कब होगा शपथ ग्रहण


राष्ट्र चंडिका । मप्र नगरीय निकायों में नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों को अगस्त के पहले हफ़्ते में उनको कुर्सी मिल जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद शपथ-ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है। जिले के कलेक्टर सभी निर्वाचितों को शपथ दिलाएंगे। जबलपुर में शपथ ग्रहण समारोह के स्थान को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इस सिलसिले में नव निर्वाचित महापौर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चाओं के दौर जारी है।


जबलपुर में समारोह के लिए तलाशी जा रही जगह

जबलपुर में शपथ ग्रहण समारोह के स्थान चयन को लेकर मामला उलझा है। इस बार यहाँ कांग्रेस से नव निर्वाचित महापौर है, तो 79 वार्डों से 26 कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए। इसलिए कांग्रेस बड़े जोर-शोर से शपथ ग्रहण समारोह कराने के मूड में है। नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और जनप्रतिनिधियों से प्रशासनिक अधिकारी बैठक भी कर रहे है, जिसमें बारिश को देखते हुए दो तीन अलग-अलग स्थान सुझाए गए, पर अभी उन जगहों में से किसी भी स्थान को फाइनल नहीं किया गया है।

अगस्त के पहले हफ़्ते में नए मेयर को मिल जाएगी उनकी चेयर

इस सिलसिले में एक उलझन मुहूर्त की भी है। कुछ पार्षद और महापौर पहली बाद निगम सदन की सीढ़ी चढ़ेंगे, लिहाजा सभी अपने पंडित और जानकारों से मुहूर्त भी निकलवा रहे है। इस बारे में नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। उसके एक सप्ताह के अंदर नगर निगम के नए संसोधित नियम के तहत अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।