राष्ट्र चंडिका, उमरिया वरिष्ट प्राध्यापक डॉ परमानंद तिवारी ने आज शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली के प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। विदित हो कि पूर्व प्राचार्य डॉ आशा अग्रवाल का पूर्व में पाली किया गया स्थानांतरण उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निरस्त कर दिए जाने के फलस्वरूप डॉ आशा अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय बुढ़ार के लिए कार्यमुक्त हो गयी हैं। जिससे महाविद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ परमानंद तिवारी ने प्राचार्य का दायित्व ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि डॉ तिवारी हिंदी साहित्य के प्रकाण्ड विद्वान एवं कई राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चर्चित प्राध्यापक रहे हैं। अपने सेवाकाल में राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित डॉ तिवारी पूर्व में पंडित शम्भूनाथ शुक्ल महाविद्यालय शहडोल, बुढ़ार, अनूपपुर एवं जैतहरी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। महाविद्यालयीन स्टाफ एवं पाली नगर के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि डॉ परमानंद तिवारी के अनुभवों का लाभ पाली महाविद्यालय को अवश्य मिलेगा एवं उनके संरक्षण में महाविद्यालय विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुचेगा। महाविद्यालय स्टाफ से डॉ गंगाधर ढोके, हरलाल अहिरवार, डॉ शाहिद सिद्दीकी, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ जेपीएस चौहान, डॉ मंसूर अली, जैकी सक्सेना, बीके रावत, गुलाब सिंह, प्रहलाद सिंह, रमेश संत, मुन्ना सिंह, नर्मदा मिश्र इत्यादि ने डॉ तिवारी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Saturday, 30 April 2022
महिला थाना द्वारा आंगनबाड़ी लालपुर उमरिया में "ऑपरेशन एहसास" के संबंध में बच्चों को दी गयी अच्छे-बुरे स्पर्श की समझाईश
राष्ट्र चंडिका,उमरिया-ऑपरेशन एहसास के तहत कम उम्र के बालक बालिकाओ को अच्छे और बुरे स्पर्श के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार तथा अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती भारती जाट उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी एवं उनकी टीम ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर में 8 वर्ष तक के बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी दी और पोस्टर के माध्यम से उन्हें अच्छे व बुरे स्पर्श में अंतर बताया। हिए ताकि बच्चे उन्हें अपने साथ होने वाली सभी प्रकार की घटनाओं की निडर, निर्भीक और निःसंकोच बता सके। इस आपरेशन का मूल उद्देश्य बालक एवं बालिकाओ के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों को नियंत्रित करने के साथ साथ बच्चों को उनके साथ घटित अपराधों के प्रति सजग और जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति सिंह, सहायिका मीना रैदास,गायत्री,ओमवती तथा महिला थाने से उप निरी लता मेश्राम,महेंद्र भलावी,प्रआर जय सिंह के साथ लगभग 20 बच्चे उपस्थित रहे।
Friday, 29 April 2022
संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई
राष्ट्र चंडिका,उमरिया। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई विदित हो कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जन्म हुआ था और तबसे सेन समाज द्वारा सेन महाराज जी की जयंती मनाई जाती आ रही है इस अवसर पर इस वर्ष 722 वी जयंती मनाने भारत के कोने कोने से भक्तों का आना हुआ जिसमें उमरिया भारतीय सेन समाज द्वारा 26 तारीख को आशियाना गार्डन में रुकने एवं सेन जी महाराज की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया तत्पश्चात आशियाना गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया 27 तारीख को सुबह 8:00 बजे सेन जी महाराज के जन्म स्थल जाने के लिए उमरिया से बांधवगढ़ के लिए रवाना हुए और शेष शैया में पहुंच कर सभी भक्तों ने सेन जी महाराज दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेन समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज सिंह राठौर, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रा पवार, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ओम जी, संरक्षक गोविंद बाबू जी, गाजियाबाद से बाबूराम सेन राजेंद्र हर्षवाल, सुदामा सेन मानपुर, नाथूलाल रंगीला, शिव रतन सेन, लखन सेन, प्यारेलाल सेन, अरुण कुमार सेन, श्याम सुंदर नागौर, सरीता सेन,लोकदास नापित, प्रदीप सेन, मनोज सेन, सुनील सराठे, राहुल सेन,अजय सेन सहित राजस्थान ,अजमेर ,शहडोल, अनूपपुर, मुंबई ,ग्वालियर, गुना, पंजाब,सहित देश के कोने कोने से आये हुए भक्तजन उपस्थित रहे।


