राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना के लाल परेड ग्राउंड पर शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण पुलिस वालों ने होली नहीं मनाई थी लेकिन इस बार प्रेम और उत्साह के साथ होली मनाई गई जिले भर में भी होली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं एसपी राजीव कुमार मिश्रा भी परेड ग्राउंड पर होली मनाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए गीत संगीत में डूबे साउथ मूवी पुष्पा के श्रीवल्ली गाने पर कलेक्टर एवं एसपी स्टेप करते हुए थिरकते नजर आए रंगों का पर्व होली गुना जिले में उत्साह एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
Sunday, 20 March 2022
21 वर्षीय युवती को एक ने बाहर बुलाया, एक ने दुराचार किया और एक ने,,,
इस मामल में एसपी कुमार प्रतीक ने बताया है कि कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में शनिवार रात 21 वर्षीय युवती को उसके घर के पीछे के दरबाजे से पहचान का युवक हरिराम वर्मा उसे खलिहान में ले गया।यहां उसके साथी राहुल वर्मा ने दुष्कृत्य किया। इसके बाद विकास ठाकुर ने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।किसी तरह युवती बच कर अपने घर पहुंची और स्वजनें को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़त युवती रविवार को इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कुरई थाना पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बहुचर्चित गांव में निवास रात 21 वर्षीय युवती ने अपने साथ हुए दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर दुराचार का प्रयास किया जिसमें एक ने बाहर बुलाया एक ने दुराचार किया और एक ने दुराचार करने का प्रयास किया। वहीं इस मामले में पीड़ित युवती ने गांव के 5 लोगों द्वारा उसके साथ दुराचार किए जाने की बात बताई। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उनकी जांच कर न्यायालय सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में 21 वर्षीय युवती के घर में घुसकर हरिराम वर्मा ने उसे खलिहान में ले गया, जहां उसके साथी राहुल वर्मा ने बलात्कार किया तथा उसके बाद विकास ठाकुर द्वारा भी बलात्कार करने का प्रयास किया गया। इस घटना में युवती के साथ मारपीट की घटना भी कारित की गई।
इस घटना की रिपोर्ट कुरई थाने में 20 मार्च को दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 आरोपित में हरिराम पिता भगवत वर्मा (25), राहुल पिता शोभराम वर्मा (25), विकास पिता जगमोहन सिंह ठाकुर (23) सभी एक गांव के है। आरोपितो के विरुद्ध भादवि की धारा 450, 376 (डी), 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पीड़िता के बताए अनुसार दुराचार करने वालों में अन्य दो आरोपितो में एक रोजगार सहायक व गांव के एक अन्य युवक शामिल हैं। पीड़ित ने बताया कि वह घर के एक कमरे में पढ़ाई कर रही थी तभी गांव के 5 युवक दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और मुंह दबाकर उसे बाड़ी की ओर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मरावी ने बताया कि पीड़ित युवती ने मजिस्ट्रेट बयान दे दिए हैं, वही युवती की रिपोर्ट के आधार पर अन्य जितने भी आरोपितो के नाम सामने आएंगे उन सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।