Saturday, 26 September 2020
रात्रि में घुसे घर में चोर, भनक लगते ही हुए चंपत
Friday, 25 September 2020
ग्राम पंचायत चिखला बांध का के नाली निर्माण में सरपंच, सचिव और इंजिनियर की मिली भगत से हो रहा लिपोपोती कार्य
राष्ट्र चंडिका(पंकज डहरवाल) बालाघाट। केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा ग्राम स्तर पर विकास के साथ मुख्यधारा से जोडऩे के लिए करोड़ो रूपये खर्च किया जाता है जिससे की शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास किया जा सके, किन्तु भष्ट्र पंचायत एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्यो में लिपापोती कर सरपंच और इंजिनियर की मिली जुली सरकार से कार्यो को कागज में पास किया जाता है लेकिन उन निर्माण कार्यो की गुणवता नहीं देखी जाती है ऐसा ही मामला जनपद पंचायत खैरलांजी के ग्राम पंचायत चिखला बांध कार्य एजेंसी का सामने आया है। ग्रामीण देवराम मंडलेकर ने निर्माण कार्य में अनियमीताओं को लेकर प्रेस से चर्चा में बताया कि ग्राम पंचायत चिखला बांध में मनरेगा के तहत नाली निर्माण का कार्य हो रहा है जिसमें मटेरियल गुणवताविहिन है। ना ही बेस बजबूत है और निर्माण हो रहा है। नाली का निर्माण में नाली की गहराई 2 फिट, ऊचांई 2 फिट और लम्बाई लगभग 500 मीटर की हो रही है। वर्तमान में निर्माण लगभग 100 मीटर से भी अधिक निर्माण हो चुका है जिसमें गुणवताविहिन कार्य किया गया है। पक्की नाली निर्माण में सरीया कम लगाया जा रहा है, बेस में सरीया भी नहीं डाला जा रहा है और बेस में कच्चा मटेरीयल डाला गया है जो सीमेंट कम और रेत, गिट्टी अधिक डाली गयी है। आगे कहा कि जब नाली निर्माण का कार्य हो रहा है तो उपयंत्री नाजनीन खान के द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है लेकिन लापरवाही कहे या फिर मिली जुली सरकार कहे या यु कहे की भष्टाचार के लिए ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती उषा नेतलाल रामटेके के द्वारा नाली गुणवताहीन निर्माण किया जा रहा है जो उपयंत्री के द्वारा अंनदेखा किया जा रहा है। जिस आधार से स्टिमेंट तैयार किया गया है उस प्रकार से निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसमें निर्माण में लोहे की सरीया को 2-2 फिट में अंतर्राल में लगया गया है। यही नहीं बेस से लेकर नाली निर्माण तक कार्य में लिपापोती हो रही है जिससे अब यह नाली भष्टाचार के भेंट चड़ते दिखाई दे रही है। पाईप पुलिया में हुआ भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत चिखला बांध में पाईप पुलिया का भी निर्माण कार्य किया गया है जिसमें गुवताहिन कार्य कर सरपंच और इंजिनियर की मिली भगत से मटेरियल की जॉच के बगैर ही कार्य को कागजी कार्यवाही में समाप्त कर दिया गया है। किन्तु जब ग्राउंट रिपोर्ट दिखा जाये तो पता चल पायेगा कि यह पाईप पुलिया की हालात कैसी है। पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही से ग्र्राम का ऐसा ही विकास होता रहा तो ग्रामीणों को कोई पेरशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इनका कहना है नाली निर्माण का कार्य प्रगतिरत है तो निरीक्षण किया जायेगा और जॉच में अगर कार्य गुवताहिन हो रहा है तो उसे गुवतापूर्वक कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत एजेंसी कहा जायेगा। श्रुति चौधरी सी.ई.ओं., खैरलांजी ग्राम पंचायत चिखला बांध के नाली निर्माण की गुवताविहिन कार्य हो रहा है तो तत्काल जॉच की जायेगी और दोषियों पर जॉच उपरांत कार्यवाही कि जायेगी। उमा माहेश्वरी सी.ई.ओं., जिला पंचायत बालाघाट
Thursday, 24 September 2020
जमीन ,कानून, भ्रष्टाचार और आम आदमी न्यायपालिका को दरकिनार रखने वालों के दिनों दिन हो रहे हो हौसला अफजाई
राष्ट्र चंडिका (पंकज डहरवाल)बालाघाट। एक कहावत है अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा वैसे ही आज जो बात मैं आपको बताना चाह रहा हूं वह सच्ची घटना पर आधारित है तो पहले बात करते है जमीन कि जिसे पाने के लिए एक आम आदमी कड़ी मेहनत-मजदूरी करने के बावजूद भी उसकी जरूरत के अनुसार नहीं पा पाता? और जीवन भर संघर्ष करते रहता है।
वही दबंग लोग किसी भी प्रकार की जमीन को यू हथिया लेते हैं जैसे वो उनके बापदादा की मिल्कियत हो इस चक्कर में कई जगह चरागन तक नहीं बचे हैं। जिस कारण जानवरों को पर्याप्त चारा तक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चारागाह, पंचायत की भूमि और वन भूमि पर कब्जाधारियों का बोलबाला है ना तो इन पर कोई कार्यवाही होती है और ना ही ही इन पर कोई प्रशासन ध्यान देता है। क्योंकि प्रशासन के आला अधिकारियों को मलाईदार मलाई मिलती है जिससे वह कभी इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते हैं।
वही कानून जिस की सबसे बड़ी मार सिर्फ आम आदमी पर पड़ती है ऐसा लगता है कि सिर्फ इसे गरीब, मजदूर ,लाचार और अनपढ़ लोगों के लिए ही बनाया गया है वहीं दूसरी ओर गुंडे, बदमाश ,मवाली इसे कठपुतली समझ कर नचाते रहते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करते हैं तभी तो जो काम इन लोगों का बहुत ही कम समय में हो जाता है वही काम एक आम आदमी का कई मुद्दों में सुलझ नहीं पाता और कईयों की तो पीढ़ियां गुजर जाती है कई बार दावेदार भी निपट जाता है अर्थात उसकी मृत्यु हो जाती है और फाइल बंद हो जाती है और मरने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल पाता। कई बार ये छोटी मोटी घटनाएं इतना बड़ा रूप ले लेती है कि कई परिवार तबाह हो जाते हैं। तब जाकर शासन-प्रशासन की नींद खुलती है। तब एक कहावत याद आती है कि "अब क्या करें जब चिड़िया चुग गई खेत"।
वहीं जब आम आदमी न्याय के लिए कानून के दरवाजे खटखटाता है तो कई बार दरवाजे से ही उसे भगा दिया जाता है वही दबंग या पावरफुल आदमी किसी मसले के लिए कानून के दरवाजे खटखटाता है तो उसे कुर्सी अदा की जाती है और उसका काम बहुत जल्दी निपट जाता है। भ्रष्टाचार को खत्म करने वाले ही भ्रष्टाचार को संरक्षण देने लगे हैं जिससे अब भ्रष्टाचार ने अपना पैर पसारता जा रहा है आम आदमी भ्रष्टाचार के चंगुल में फंसता जा रहा जा रहा है। फिर भी भ्रष्टाचार को खत्म करने करने वाले अधिकारी मलाई के खातिर अपना जमीर बेच देते हैं। अतिक्रमणकारियों और भ्रष्टाचारियों का हौसला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है जिससे वह अपने चरम सीमा को लांग कर नियम विरुद्ध काम करने अपना हौसला अफजाई कर रहा है।
जिले में भ्रष्टाचार कि इतनी बड़ी चरम सीमा है कि मुझे नहीं लगता कि जमीन ,कानून, भ्रष्टाचार और आमआदमी पर हो रहे हैं नियम विरुद्ध कार्य का अंत हो सकता है।
Wednesday, 23 September 2020
किसान आंदोलन के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
राष्ट्र चंडिका सिवनी दिनांक 24 सितंबर 20 को विशाल रैली एवं किसान आंदोलन के संबंध में आज 23 सितंबर को एसडीएम कार्यालय सिवनी में किसान प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वार्ता संपन्न हुई। इस वार्ता में तय हुआ कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किसान बंधु सीधे कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंच कर दोपहर दो बजे महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे (छिंदवाड़ा चौक से रैली नहीं निकाली जायगी) । वार्ता में जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम महोदय सिवनी ने जिला स्तर की समस्त मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है बैठक में प्रशासन की ओर से अंकुर मेश्राम एसडीएम सिवनी, एस के धुर्वे उपशंचालक कृषि, प्रभात मिश्रा जी तहसीलदार सिवनी एवं एम डी नागोतिया नगर निरीक्षक सिवनी। कृषकों की ओर से मोहन चंदेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, घनश्याम सनोडिया पूर्व जनपद सदस्य, राजेश सोलंकी, सूर्य नारायण बघेल , शशि भूषण बघेल ,श्सुदर्शन बघेल , संजय सनोडिया, सतीश चंद्रवंशी , देवेन्द्र साहू , मनीष बघेल जी, एवं बसंत बघेल उपस्थित रहे।
Monday, 7 September 2020
14 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें
राष्ट्र चंडिका सिवनी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज का 59 वर्षीय पुरुष, जनता नगर की 31 वर्षीय महिला,किदवई वार्ड का 40 वर्षीय पुरूष, सिंधी कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, मंगलीपेठ का 61 वर्षीय पुरुष,आजाद वार्ड का 24 वर्षीय पुरुष, आर्चीपुरम का 50 वर्षीय पुरुष, अकबर वार्ड का 68 वर्षीय पुरुष तथा गंगानगर मरझोर की 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। इसी तरह बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं 11 का 37 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम जवारकाठी का 32 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखण्ड के ग्राम ख़िरखिरी का 29 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा घंसौर का 56 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 12887 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 314 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 232 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 76 एक्टिव केस हैं।
Thursday, 3 September 2020
सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!
सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!
सोशल मीडिया में कोई कह रहा है ब्लास्टिंग तो कोई कह रहा है भूकंप
राष्ट्र चंडिका सिवनी.सिवनी जिले में आज 04 सितम्बर 2020 रात्रि लगभग 12:55 मिनिट पर लोगो ने जोरदार झटके महसूस किए परन्तु यह झटके भूकंप के थे इसकी पुष्टि नही हो पाई है , यह झटके सिवनी नगरीय क्षेत्र के लगभग सभी इलाको में महसूस किये गए.रात्रि में जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किये वैसे ही सोशल मीडिया में चर्चाओ का दौर रात्रि में ही तेज हो गया, चल रही चर्चाओं की माने तो सिवनी में लगभग 12 बजकर 55 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए। सोशल मीडिया पर लोग ये दावा कर रहे है कि निश्चित ही सिवनी में भूकंप आया है. कुछ लोगों का कहना है कि कहीं ब्लास्टिंग हो रही है.ऐसे ही कुछ झटके विगत कुछ दिनों पहले भी सिवनी जिले में महसूस किये जा चुके है परन्तु उस समय भी सिवनी में किसी भी प्रकार की भूकंप की आधिकारिक पुष्टि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नही की गयी थी पहले सिवनी जिले में 17 अगस्त को लगभग दोपहर 2 बजकर 34 मिनिट पर भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे परन्तु प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टि इस विषय में नही की गयी थी जिससे ये कन्फर्म नहीं हो पाया था की यह भूकंप ही है या फिर शहर के आस पास कहीं हो रही ब्लास्टिंग के झटके थे



