Monday, 30 March 2020

सड़कों पर गरीबों की अब भी बनी है फजीहत

राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - शासन प्रशासन सहित सभी के द्वारा लॉकडाउन में हजारों की संख्या में अपने परिवारों के साथ पैदल जा रहे गरीब मजदूरों के उचित खाने पीने रहने की व्यवस्था सहित स्वस्थ की जांच के निर्देश सभी राज्यों की सरकारों को जारी किये गये हैं  वावजूद इसके इन मजदूरों की व्यवस्थाओं में कोताही बरती जा रही है , आज सुबह सुबह एक किसान संघ के पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई.
 फ़ोटो के आधार पर ज्ञात हुआ कि 25 -30 मजदूरों का एक जत्था जिसमें बच्चे बूढ़े भी शामिल थे जोकि राजमार्ग से होते हुए पिछले 2 दिनों से पैदल सिवनी जिले जा रहे थे उनके पास न तो किसी ने खाना पहुंचाया न उनकी सुध लेने कोई नहीं आया और वह सैकड़ों किलोमीटर का सफर भूखे प्यासे तय कर अपनी मंजिल की ओर चले जा रहे हैं । गौरतलब है कि किसान संघ के उक्त पदाधिकारी को आज सुबह वे सभी लोग NH 26,नरसिंहपुर बायपास ,सिद्ध बाबा झिरना के पास करीब 6 बजे बैठे हुए मिले थे तब उन्होंने उन सभी से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना  ततपश्चात उन्होंने उनके बच्चों और अन्य परिजनों के भूखे होने पर अपने परिचित के यहां से लाकर बिस्किट और नमकीन खाने को उपलब्ध कराया ।

No comments:

Post a Comment