Saturday, 31 August 2019

कुमरोड़ा एनकाउंटर में निर्धारित तिथि तक मजिस्ट्रेट जांच में किसी ने नहीं दिये साक्ष्य व बयान और न ही मिली काली कार 

राष्ट्र चंडिका (अमर नोरिया) नरसिंहपुर - थाना सुआतला के अंतर्गत NH12 पर स्थित कुमरोड़ा गांव के नजदीक 18 - 19 अगस्त की दरमियानी रात हुए एनकाउंटर में मारे गए जबलपुर के इनामी आरोपियों की मौत के मामले में शासन द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद 30 अगस्त तक इस संबंध में एसडीएम कार्यालय नरसिंहपुर में जनसामान्य सहित अन्य के द्वारा इस एनकाउंटर से संबंधित साक्ष्य एवं बयान दर्ज करने की तिथि निर्धारित की गई थी मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त की समय सीमा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहपुर के समक्ष कुमरोड़ा एनकाउंटर के मामले में किसी भी व्यक्ति या पक्ष द्वारा साक्ष्य या बयान नहीं दिए गए थे । इसी मामले एनकाउंटर के दौरान मौके से भागी काली स्विफ्ट डिजायर कार भी घटना के 13 दिन बीत जाने के पश्चात अभी तक नरसिंहपुर जिले सहित जबलपुर संभाग की किसी भी पुलिस के हाथ नहीं लगी है । एनकाउंटर के दौरान मौके से भागी काली स्विफ्ट डिजायर कार के पकड़े जाने के मामले में नरसिंहपुर पुलिस सहित अन्य जिलों की पुलिस द्वारा किसी भी तरह की सूचना अभी तक नहीं मिल पाई है । वहीं इस मामले को लेकर एनकाउंटर में मारे गये आरोपियों के परिजनों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर को एक ज्ञापन सौंपकर एनकाउंटर में शामिल अधिकारियों के कॉल डिटेल्स एवं उनकी कार्यप्रणाली की जांच को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है ।

No comments:

Post a Comment