जालसाज और खाली कर देते हैं बैंक अकाउंट 9 अंक का कोड मांगते हैं
नई दिल्ली.प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक HDFC Bank ने हाल में अपने सभी ऑनलाइन बैंकिंग यूजर्स को एक खास ऐप को लेकर आगाह किया है। जालसालों ने इस ऐप का इस्तेमाल लोगों के बैंक अकाउंट में सेंधमारी के लिए किया है। HDFC बैंक ने चेताया है, 'जालसाज आपसे AnyDesk Appडाउनलोड करने और 9 अंक का कोड शेयर करने के लिए कह सकते हैं। इस कोड को शेयर करते ही जालसाजों की पहुंच आपके फोन तक हो जाएगी और वह इससे आपके बैंक खाते में सेंधमारी करके बड़ी चपत लगा देंगे।'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी इस साल मार्च में ऐसी एडवायजरी जारी की थी। RBI ने इस बात का जिक्र किया था कि AnyDesk ऐप रेग्युलर प्रिवेसी परमिशंस मांगता है, यह कहीं दूर से भी आपके स्मार्टफोन तक पहुंच बनाने में सक्षम है। इससे जालसाज कहीं से भी बैंकिंग ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
दूर से डिवाइस कंट्रोल करने वाले ऐप्स की भरमार
AnyDesk के सीओओ ने बताया, कैसे ऐसे फ्रॉड से बचें
ऐसे फ्रॉड तभी हो सकते हैं, अगर यूजर अपने डिवाइस का एक्सेस किसी को दें। हम अपने यूजर्स को लगातार याद दिलाते रहते हैं कि उन्हें एक्सेस कोड केवल उन्हीं लोगों के साथ साझा करना चाहिए, जिन्हें वह जानते हैं। अगर कोई व्यक्ति यह दावा करे कि वह किसी इंस्टिट्यूशन (बैंक और दूसरी संस्थाएं) से बोल रहा है तो आपको उसके झांसे में नहीं आना चाहिए और सीधे इंस्टिट्यूशन से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, AnyDesk यूजर ऐसे किसी फ्रॉड की घटना को सीधे रिपोर्ट कर सकते हैं ताकि हम जालसाजों की सॉफ्टवेयर तक पहुंच हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकें।
No comments:
Post a Comment