Sunday, 15 July 2018

राह नहीं आसान खुराना जी


         राह नहीं आसान खुराना जी


अखिलेश दुबे, सिवनी राष्ट्र चंडिका। खुराना जी राजकुमार आपके ऊपर प्रदेश की सूबे का आशीर्वाद है प्रदेश के पार्टी के अगुआई मैं आप पर पूरा भरोसा दिखाते हुए आपको आप की पुरानी ‘उपलब्धियों’ के बावजूद भरोसा दिखाया है ।आप ही को पुरानी बातें भूल कर अब अपनी राष्ट्रीय पार्टी जो जनाधार खो चुकी है के लिए नए सिरे से कार्य करना चाहिए ,ऐसी पार्टी की अपेक्षा है। देखा जा रहा है कि आप के अध्यक्ष बनने पर ऐसे अनेक ग्रुप सक्रिय हो चले हैं जो जनाधार तो नहीं रखते पर नुकसान पहुंचा सकते हैं! सावधान खुराना जी ? यह लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे हम बता दें कि आप की ताजपोशी के बाद यदि अन्य कार्यवाहको की जो संख्या में तीन है। यह आपके वजूद पर चुनौती है। हमारा (राष्ट्र चंडिका ) का इशारा किसी ‘पार्टी समूह विशेष’ पर नहीं है बहरहाल पिछली चुनावी किल्लत से पार पाकर नया नेतृत्व संभालने और पार्टी के नए अध्यक्ष ‘नाथ’ की अपेक्षाओं पर ‘खरा’ उतर पार्टी को अपने स्तर पर संगठित करें यही पार्टीजनों की आकांक्षा है……

No comments:

Post a Comment