Friday, 6 May 2022

तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने जल की उपलब्धता और उपयोगिता अनुसार पट्टे पर  दिये जाने की मांग को लेकर आप पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

 

राष्ट्र चंडिका,नरसिंहपुर । (अमर नौरिया) नरसिंहपुर जिले में तालाबों के सीमांकन कर चिन्हित करने,अतिक्रमण मुक्त करने सहित उन्हें शासन की योजनाओं के तहत मध्यप्रदेश मत्स्य पालन नीति 2008 के तहत पट्टे पर दिये जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी नरसिंहपुर ने जिला संयोजक बाबू लाल पटैल के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय,नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नरसिंहपुर जिले में विगत 10-12 वर्षों में शासन की विभिन्न योजनाओं व अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व विभागीय स्तर पर अनेकों तालाब लाखों रुपयों की लागत से खोदे गये हैं, किन्तु वर्तमान में अधिकांश तालाबों की स्थिति सही नहीं है कुछ तालाब अतिक्रमण की चपेट में हैं तो कुछ धरातल पर दिखाई ही नहीं दे रहे हैं अतः वर्षा पूर्व इन तालाबों का सर्वे कराकर इन्हें चिन्हित किया जावे और इन तालाबों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, जनहित में तालाबों के जल की उपयोगिता हो इस पर विस्तृत कार्ययोजना बनाकर इन तालाबों को जरूरमंद ग्रामीणों को शासन की नीति अनुसार पट्टे पर दिया जावे । ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नरेश भार्गव,राजकुमार दुबे,राकेश झरिया,शैलेन्द्र सिंह जाट,प्रहलाद कुशवाहा,ओम झारिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।