राष्ट्र चंडिका । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के नये ओमिक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) के स्पाइक प्रोटीन क्षेत्र में 30 से अधिक परिवर्तन मिले हैं, जो इसे प्रतिरक्षा तंत्र से बचने की क्षमता विकसित करने में मदद कर सकता है और इसलिए इसके खिलाफ टीकों की प्रभावशीलता का मूल्याकंन गंभीरता से करने की जरूरत है. स्पाइक प्रोटीन की उपस्थिति पोषक कोशिका में वायरस के प्रवेश को आसान बनाती है और इसे फैलने देने और संक्रमण पैदा करने के लिए जिम्मेदार है.एम्स के निदेशक डॉ गुलेरिया ने बताया, “कोरोना वायरस के नए स्वरूप में स्पाइक प्रोटीन क्षेत्र में कथित तौर पर 30 से अधिक उत्परिवर्तन हुए हैं और इसलिए इसके प्रतिरक्षा तंत्र से बच निकलने की क्षमता विकसित करने की संभावना है. अधिकांश टीके स्पाइक प्रोटीन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाकर काम करते हैं, इसलिए स्पाइक प्रोटीन क्षेत्र में इतने सारे परिवर्तन से कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता कम हो सकती है.” उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में, भारत में प्रयुक्त होने सहित अन्य टीकों की प्रभावशीलता का गंभीर मूल्यांकन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्रवाई इस बात पर निर्भर करेगी कि इसके प्रसार, तीव्रता और प्रतिरक्षण क्षमता से बच निकलने के सामर्थ्य पर अधिक जानकारी में क्या सामने आता है. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्टिया इनसाकोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप बी.1.1.1.529 पर बारीकी से नज़र रख रहा है और देश में इसकी उपस्थिति का अभी तक पता नहीं चला है. डॉ गुलेरिया ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उस क्षेत्र में जहां मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, दोनों के लिए बहुत सतर्क रहने और आक्रामक निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, “साथ ही, हमें सभी से इमानदारी से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए कहना चाहिए और अपनी सुरक्षा को कम नहीं करना चाहिए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिलें और जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लिया है, उन्हें इसे लेने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.” नया, और संभावित रूप से अधिक संक्रामक स्वरूप, पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था. तब से अन्य देशों के साथ ही बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इज़राइल में इसके मामले मिले हैं.
Sunday, 28 November 2021
Saturday, 27 November 2021
खतरनाक कोरोना : डेल्टा वैरिएंट जितना 100 दिन में फैला था, ओमिक्रॉन सिर्फ 15 दिन में फैल चुका
राष्ट्र चंडिका,कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) की शुरुआती रिपोर्ट्स बेहद चौंकाने वाली हैं। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया है। द. अफ्रीका के 3 प्रांतों में रोज मिलने वाले 90% केस इसी वैरिएंट के हैं, जो 15 दिन पहले सिर्फ 1% थे। वैज्ञानिकों को यही बात सबसे ज्यादा डरा रही है। क्योंकि, अभी तक सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट डेल्टा था, जिससे दुनिया में तीसरी लहर आई थी।
अब ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा है, क्योंकि यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है। पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। इधर, भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।
भारत में कोरोना
गुरुवार को देश में 10,549 नए संक्रमित मिले, जो एक दिन पहले के मुकाबले 15.6% अधिक हैं। 488 मौतें हुईं। इनमें से 384 केरल में हुईं। देश में सक्रिय मरीज 1,10,133 हैं, जो कुल मरीजों के 0.32% हैं और 539 दिनों में न्यूनतम हैं। देश में 49 दिन से लगातार 20 हजार से कम नए केस मिल रहे हैं।
दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते केस:
- बेल्जियम: एक दिन में 23,350 कोरोना केस दर्ज, अक्टूबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले।
- स्विट्जरलैंड: एक दिन में 8,585 नए मामले दर्ज किए गए। यह नवंबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है।
- जर्मनी: एक ही दिन में 73,887 नए कोरोना मामले मिले हैं। यह एक दिन अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।
- इटली: 1 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 12,448 कोरोना मामले दर्ज किए गए।
- फ्रांस: एक दिन में 32,591 नए केस सामने आए। यह पिछले हफ्ते से 61% ज्यादा है और अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ है।
कई देशों से लगी पाबंदियों से परेशान हुआ दक्षिण अफ्रीका, बोला- कोरोना का नया वैरिएंट पता करने की मिली सजा
साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा, "कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही दुनियाभर के देशों ने यहां यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह एक पक्षपात की तरह है क्योंकि हमारे देश के अलावा अन्य देशों ने अलग वैरिएंट बारे में बता लगाया था तो उनकी प्रतिक्रियाएं पूरी तरह से अलग थीं."
वहीं एहतियात के तौर पर अब अमेरिका भी दक्षिण अफ्रीका सहित आठ देश जहां नए स्ट्रेन का संक्रमण फैल चुका है, वहां से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के बाद सेरेल और बेल्जियम ने घोषणा की कि उनके देश में ओमाइक्रोन के मामले सामने आए हैं.
डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामलों और संक्रमण की रफ्तार को लेकर चिंता जाहिर की है. WHO ने कहा कि नया वेरिएंट कोविड के दूसरे वैरिएंट से कही ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो सकता है.
Friday, 19 November 2021
जरवाही नदी पर खनिज माफियाओं का आतंक
राष्ट्र चंडिका,उमरिया( अनुज सेन) । जनपद पंचायत मानपुर के कई अंचलों में रेत का अवैध उत्खनन जोर पर चल रहा है, हम बात करते हैं जनपद मानपुर के अंतर्गत ग्राम बम्हनगवां से करींब 1 किमी दूर जरवाही नदी में स्थानीय खनिज माफियाओ का जमकर आतंक देखने को मिल रहा है,स्थानीय ग्रामीणों की माने तो स्थानीय खनिज माफिया 20 से 25 मजदूरों की मदद से रात के अंधेरे में नदी को बेख़ौफ़ छलनी कर रहा है,बताया जाता है कि देर रात खनिज माफिया द्वारा मौके पर 20 से 25 ट्रैक्टर ट्राली पहुंचा दी जाती है,मजदूर उस ट्राली को भरते है, बाद में ट्रैक्टर के मार्फ़त ट्राली को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।ये पूरा खेल रात के अंधेरे में बेख़ौफ़ तरीके से किया जा रहा है।सूत्रों की माने तो खनिज विभाग को भी इसकी जानकारी है,परन्तु फिलहाल माफियाओं के आतंक के चलते कोई कार्यवाही नही की गई है,देखना होगा जरवाही नदी को खोखला कर रहे खनिज माफियाओं पर कब तक कार्यवाही की गाज गिरती है।विदित हो कि जरवाही नदी से सटे वन क्षेत्र में भारी तादात में वन्य प्राणियों की मूवमेंट होती है,देर रात माफियाओं के आतंक से कही न कही वन्य प्राणियों पर भी भारी खतरा है,सवाल इस बात का है कि इस मामले में वन अमले ने भी फिलहाल कोई कार्यवाही नही की है।
रेत ठेकेदार द्वारा बताया गया-इस मामले में जब जिले के वैध ठेकेदार आरएसआई स्टोन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्थानीय रेत माफिया दीप चंद जायसवाल अवैध तरीके से रेत निकासी कर रहा है,जो अनैतिक है,इस बाबत जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है,उन्होंने यह भी कहा कि जिले में ऐसे ही बेख़ौफ़ हो रहे अवैध रेत उत्खनन से कही न कही वैध रेत कारोबार पूरी तरह ठप्प है,वही कारोबार भी प्रभावित हुआ है।कोरोना काल मे कम्पनी को भारी नुकसान हुआ है,अब धीरे धीरे कम्पनी इस महामारी काल के बाद कारोबार को बेहतर करने का प्रयास कर रही है तो क्षेत्रीय स्तर पर रेत के स्थानीय अवैध उत्खनन,परिवहन से कम्पनी हानि की ओर अग्रसर है,वही करोड़ो का राजस्व जमा करने में भी कम्पनी को पसीना आ रहा है,उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले की शिकायत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से की जायेगी। नहीं कि जा रहीकार्यवाही -विगत कुछ दिनों पहले भी पेपर के माध्यम से मानपुर अवैध रेत की बात रखी गई थी लेकिन इसके बाद भी अभी तक फॉरेस्ट अधिकारियों के द्वारा किसी भी तरीके से रोक नहीं लगाई गई आलम यह है कि कहीं ना कहीं रेत का काम कर रहे ठेकेदार द्वारा नुकसान उठाया जा रहा है कड़ी कार्यवाही के दिये आदेश-कलेक्टर- इस मामले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि खनिज के अवैध उत्खनन पर जिम्मेदार विभागों पर कड़ाई से कार्यवाही के निर्देश दिए गए है,मानपुर जनपद के ग्राम बम्हनगवां में रेत का उत्खनन किया जा रहा है,तो विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी।
Sunday, 14 November 2021
सावधान व्हाट्सएप पर चल रहा है नया स्कैम, हैकर दोस्तों के नाम पर ठग रहे हैं पैसे
राष्ट्र चंडिका । इस वजह से WhatsApp के जरिए हैकर्स स्कैम करने की कोशिश करते रहते हैं. अब इसपर एक नया स्कैम चल रहा है. इस स्कैम को फ्रेंड इन नीड स्कैम कहा जा रहा है.कई यूजर्स ने इस स्कैम के बारे में रिपोर्ट किया है. इस स्कैम में फ्रॉडस्टर यूजर्स को उनके दोस्त बन कर टारगेट करते हैं. इस WhatsApp स्कैम में यूजर्स को फ्रेंड से एक मैसेज मिलता है. इसमें कहा जाता है वो बाहर फंस गए हैं और घर जाने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत हैं.Metro की एक रिपोर्ट के अनुसार 53 साल की नर्स Toni Parker इस स्कैम का शिकार हो गई. उन्हें एक मैसेज मिला है. इसमें दावा किया गया कि ये मैसेज उनके बेटे की तरफ से आया है. मैसेज में £2,500 (लगभ2,50,000 रुपये) की जरूरत बताई गई.रिपोर्ट के अनुसार बेटे की मदद के ख्याल से Toni Parker ने पैसे ट्रांसफर कर दिए. उन्होंने स्कैमर्स के टागेट पर मां भी होती है क्योंकि वो आसानी से बेटे के नाम पर पैसे ट्रांसफर कर देती है. National Trading Standards के अनुसार UK में रहने वाले 59 परसेंट यूजर्स को ये स्कैम मैसेज मिला है.WhatsApp ने इस बारे में लोगों को चेतावनी भी दी है. रिपोर्ट के अनुसार स्कैमर्स यूजर्स को फैमली या फ्रेंड बनकर मैसेज सेंड करते हैं. मैसेज में उनसे पर्सनल इंफोर्मेशन, पैसे या छह डिजिट का पिन मांगा जाता है. यूजर्स को ऐसे मैसेज से सावधान रहने के लिए कहा गया है.साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार स्कैमर्स आपके फ्रेंड या फैमली के कंप्रोमाइज्ड अकाउंट का यूज करते हैं. ये मैसेज फ्रेंड के हैक नंबर या अकाउंट से भेजा जाता है.
वेटरन वर्ग के खिलाड़ी भी हो रहे हैं प्रतियोगिता में शामिल
राष्ट्र चंडिका,सिवनी। गजानन स्पोर्टस क्लब द्वारा ११ नवंबर से आरंभ की गई वेटरन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में ना केवल नए प्रयोग किए जा रहे हैं बल्कि आयोजन समिति ने ३५ वर्ष की उम्र पार कर चुके खिलाडिय़ों को भी पुन: खेल मैदान तक पहुंचकर अपना जौहर दिखाने का बहुमूल्य मौका दिया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने इस प्रतियोगिता में ५० वर्ष तक की उम्र पार कर चुके खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मुख्यालय के अलावा छपारा, लखनादौन, घंसौर व बरघाट के क्रिकेटर भी शामिल हैं।रविवार १४ नवंबर की सुबह लीग आधारित इस प्रतियोगिता का पहला मैच सुबह ११ बजे से खेला गया पहला मैच यंग हीरोज छपारा एवं यलगार क्लब के बीच खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए यलगार की टीम ने 10 विकेट खोकर 83 रन बनाये, लक्ष्य का पीछा करते हुये 11 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। छपारा की ओर से चार विकेट लेने वाले अनिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया, इस तरह यह मैच यंग हिरोज छपारा ने जीता।
दूसरा मैच दोपहर २ बजे ३१ हजार की इनामी प्रतियोगिता में राजपुताना व ग्रीन सिटी के बीच खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना ने निर्धारित १२ ओवर में १७१ रन बनाए, गिल्ला सोनी ने 32 बॉल में 79 रन की बड़ी पारी खेली, जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार कमेटी की ओर से प्रदान किया गया। द्वितीय मैच में ग्रीन सिटी को पराजय का सामना करना पड़ा, वहंीं मुख्य अतिथि के तौर पर सीएमओ नपा सिवनी नवनीत पांडे, सीएमओ नगर परिषद लखनादौन गजेंद्र पांडेय, देवी सिंह चौहान, अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद भुवनेश्वर शुक्ला, संजय सनोडिया, तबरेज अली व कैलाश महोबिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे कि सभी मैचों का सीधा प्रसारण सिटी केबल के चैनल नंबर ७ एवं यूटयूब चैनल पर किया जा रहा है जो ना केवल सिवनी बल्कि अन्य जिलों में भी देखा जा रहा है।
ये है आयोजन समिति
आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद पंजवानी हैं वही संयोजक संदेश तिव्हन व दीपक नगपुरे हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुशील ठाकुर को नियुक्त किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राजेश माना ठाकुर, तरूण श्रीवास, सह संयोजक विक्रांत दुबे बबलू, सतीश चिंटोले, कोषाध्यक्ष सुदेश वर्मा, सहसचिव पुष्पराज सिंह ठाकुर, शिवम अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है।
आज होंगे दो मुकाबले
१५ नवंबर सोमवार को पहला मैच लखनादौन विरूद्ध नाइट राइडर ब्लू के बीच खेला जाएगा वहीं दोपहर २ बजे से बैनगंगा किंग्स का मुकाबला लखनादौन से होगा।
गुजरात महुवा ( सुरत )जी .एच . भकत हाईस्कूल, महुवा जी-सुरत (गुजरात) मे आज त्रि-दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप -२०२१ का आयोजन हुआ.
राष्ट्र चंडिका गुजरात (चंद्रकांत सी पूजारी) शनिवार13/11/2021 महुवा विभाग केलवणी मंडल, महुवा,जी. सुरत (गुजरात ) संचालित जी.एच.भकत हाइस्कूल, महुवा में तीन दिनों के वर्कशॉप का आयोजन किया गया था | जिसका मुखय विषय रोबोटिक्स कार था | ता. ११,१२,१३/नवम्बर/२०२१ के दौरान यह आयोजित किया गया था |कार्यक्रम कि शरुआत दिप जलाकर कि गईं | समारोह के आरंभ में प्रधान आचार्य डॉ.ऋषिकेश भट्ट ने वर्कशॉप के बारे में जानकारी दी और सभी महानुभावों का स्वागत और बहुमान किया | महुवा विभाग केलवणी मंडल के मा.मंत्री जनकभाई देसाई, उप प्रमुख श्री गमनभाई ढिंमर ने अपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया | सभी कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं दी | ईन तिनो दिन स्वादिष्ट नास्ता और भोजन की व्यवस्था भी स्कूल की तरफ से की गई | अटल लेब के इंस्ट्रक्टर श्री विशालभाई और उनकी टीम ने सभी विद्यार्थियों को कार के साधनों, वायर कनेक्शन, और थियरी की समज दी | सभी विद्यार्थिओने दी गई समझ के अनुसार अपनी अपनी कार डिजाइन में व्यस्त हो गयें | सभी विद्यार्थियों ने ईस टीमवर्क के लिए अपनी टीम का नाम भी खुद ही तय किया | ईस वर्कशॉप में कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया | जिससे कुल 11 टीम बनी थी | दुसरे दिन कार डिझाइन को फाइनल करके उसके रीमोट बनाने के काम में बच्चे जुट गए | कार और रीमोट के काम को बच्चों ने दूसरे दिन पूर्ण कर दिया | वर्कशॉप के तिसरे दिन सभी छात्र अपनी अपनी रीमोट कंट्रोल कार की प्रदर्शनी के लिए उत्सुक थे | इस कार्य हेतु समापन समारोह का आयोजन किया गया | शरुआत दिप जलाकर की गई | प्रधान आचार्य डॉ. ऋषिकेश भट्ट के प्रारंभिक उदबोधन और स्वागत प्रक्रिया के बाद तुरंत ही कार प्रदर्शनी की शरुआत करवाई | जोकि एक स्पर्धा के रूप में आयोजित थी की गई | सभी छात्र ने स्पर्धा का और अपनी खुद की बनाईं गई कार को चलाकर बहुत ही आनंद उठाया | स्पर्धा के परिणाम घोषित किये गए | जिसमें प्रथम और द्वितीय क्रम प्राप्त करने वाली टीम के सभी छात्र को श्री जनकभाई देसाई, श्री गमनभाई ढिंमर, डॉ. श्री ऋषिकेश भट्ट , और कारोबारी सदस्य निखिलभाई व्यास , पुनमभाई भक्त के हाथों से ईनाम दिये गये | भाग लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को भी ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया | वालीगण भी अपने बच्चों के इस प्रकार के कार्य से बहुत ही खुश थे | समापन समारोह के अंत में रूचिकर भोजन का उपस्थित सभी ने बहुत ही चाव से लुफ्त उठाया | तीन दिनों के इस वर्कशॉप में सभी विज्ञान शिक्षक श्री संजय प्रजापति, श्रीमती अर्चना जोषी, श्री रिशीदत्ता चौधरी, श्रीमती हेतलबेन परमार, श्री माधवीबेन शर्मा ने भी छात्रों मम को बहुत ही प्रोत्साहित किया जिस हेतु महुवा विभाग केलवणी मंडल ने सभी विज्ञान शिक्षकों और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ऋषिकेश भट्ट को शुभकामनाएं दी |
Tuesday, 9 November 2021
ठंड के साथ बढ़ेगी चुनावी गर्मी अध्यक्ष पद पर आरक्षण बाद होगी तस्वीर साफ
राष्ट्र चंडिका ,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग)। पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कभी भी हो सकता है ऐलान इस तरह की खबरें हम मीडिया के माध्यम से कुछ दिनों से सुन रहे और पढ़ रहे हैं पर अब चुनावी तस्वीर साफ होने ही वाली है जल्दी ही चुनावी तारीखों का ऐलान होना संभव है इस तरह के संकेत पिछले दिनों से चुनाव आयोग जिस तरह से सक्रिय नजर आ रहा है उससे लगता है कि जैसे-जैसे ठंड का पारा बढ़ेगा वैसे वैसे चुनावी तापमान भी तपेगा प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त बी पी सिंह प्रदेशभर के कलेक्टरों के साथ बीसी के माध्यम से चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर चुके हैं ऐसा माना जा रहा है कि पंचायती चुनाव तीन चरणों में होंगे पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला सदस्य के लिए ग्रामीण मतदाता अपने मत का प्रयोग कर प्रतिनिधियों को निर्वाचित करेंगे इससे पहले 7 वर्ष पूर्व पंचायत चुनाव हुए थे राजस्व एवं पुलिस विभाग में भी चुनाव को लेकर प्रदेश से विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर यह जानकारी मंगाई जा रही है कि जिले में 3 साल से अधिक अधिकारी कर्मचारी पदस्थ हैं या अपने गृह जिले में कौन-कौन अधिकारी कर्मचारी पदस्थ हैं इस तरह की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए.के द्वारा पिछले दिनों जिले के राघोगढ़ कस्बे में पहुंचकर ग्राम पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा भी लिया गया है l एवं उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव चुनौतीपूर्ण तैयारियों में कोई लापरवाही ना बरतें जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी तैयारियों से तो लग रहा है कि कड़कड़ाती ठंड में ही नई ग्राम सरकार का खाका खींच लिया जाएगा
Friday, 5 November 2021
*रक्तदान कर बच्चों के साथ मनाई दीपावली* गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित मां स्वरूप अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई कलेक्टर ने दीपक जलाकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया कलेक्टर एवं एसपी गुना के नानाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे वहां पहुंचकर वृद्धों के साथ भी दीपावली मनाई इससे पहले दीपोत्सवव के पर्व के मौके पर 3 नवंबर बुधवार को थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए दीपावली के त्यौहार पर तोहफे के रुप में पीजी कॉलेज गुना में बनी स्पेशल कोविड वार्ड मैं प्रातः 9:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए.वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाला अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी द्वारा रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया इस ब्लड कैंप में 100 से अधिक लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया इस रक्तदान कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक आम जनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया एवं रक्तदान किया बच्चों के साथ दीपावली मनाएं जाने के दौरान कलेक्टर एसपी के साथ प्रमुख रूप से एसडीएम वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा जिला अधिकारी डॉक्टर पी बुनकर सिविल सर्जन डॉक्टर एचवी जैन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश अमलकर प्रबंधक रेड क्रॉस सोसाइटी आशीष सक्सेना भी उपस्थित रहे
रक्तदान कर बच्चों के साथ मनाई दीपावली
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित मां स्वरूप अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई कलेक्टर ने दीपक जलाकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया कलेक्टर एवं एसपी गुना के नानाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे वहां पहुंचकर वृद्धों के साथ भी दीपावली मनाई इससे पहले दीपोत्सवव के पर्व के मौके पर 3 नवंबर बुधवार को थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए दीपावली के त्यौहार पर तोहफे के रुप में पीजी कॉलेज गुना में बनी स्पेशल कोविड वार्ड मैं प्रातः 9:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए.वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाला अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी द्वारा रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया इस ब्लड कैंप में 100 से अधिक लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया इस रक्तदान कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक आम जनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया एवं रक्तदान किया बच्चों के साथ दीपावली मनाएं जाने के दौरान कलेक्टर एसपी के साथ प्रमुख रूप से एसडीएम वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा जिला अधिकारी डॉक्टर पी बुनकर सिविल सर्जन डॉक्टर एचवी जैन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश अमलकर प्रबंधक रेड क्रॉस सोसाइटी आशीष सक्सेना भी उपस्थित रहे।
Tuesday, 2 November 2021
कृषकों सहित जिले वासियों को फेसबुक पर लाइव होकर एसपी ने दी फ्रॉड संबंधी जानकारी
राष्ट्र चंडिका,गुना(पं.शिवकुमार उपरिंग) गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को फेसबुक लाइव पर फ्रॉड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जिले के किसानों सहित संपूर्ण जिला वासियों के साथ साझा कि एसपी गुना ने बताया कि डीएपी खाद की कमी का फायदा कालाबाजारी एवं फ्रॉड करने वाले उठा लेते हैं जिले में हमने कुछ प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं नकली डीएपी खाद बनाकर बेची जा रही थी इस प्रकार की खबरें आ रही थी ऐसे गिरोह को हमने रंगे हाथों पकड़ा जयपुर में कुछ खनिज, मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बारीक दाने बनाकर डीएपी नाम पर विभिन्न स्टे्टों में जाकर बेचा जा रहा था ऐसी एक 12 लोगों की टीम गुना जिले के भोले भाले किसानों को बहला कर 12या13 सो प्रति बैग दे रहे थे जबकि वह डेढ़ सौ से ₹200 की खनिज डोरा मेंट पत्थर मुल्तानी मिट्टी से बना था किसान भाई उसे समझ नहीं पा रहे थे काफी मात्रा में यहां सोधे हुए थे हमने सूचना मिलते ही उनकी पूरी टीम को पकड़ा उनकी एक मार्केटिंग टीम चलती है जो जिले में आकर बट जाती है उनका पूरा का पूरा नकली डीए पी से भरा ट्रक आ जाता है और वितरित हो जाता है जयपुर में बन रही थी अगर समय रहते इन्हीं नहीं पकड़ा जाता तो काफी किसानों के साथ धोखाधड़ी हो जाती असली और नकली डीपी को किसान भाई कैसे पहचाने तो डीएपी को हाथ में रगड़ने से उसमें तमाकू जैसी गंध आती है जिसे सूंघना मुश्किल होता है गर्म करने पर फूल जाता है किसान भाई ऐसे फ्रॉड से बचें अधिकतर शासकीय केंद्रों से ही डीपी खरीदें डीएपी आ रहा है सबको मिलेगा ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में विभिन्न तरीके आ गए हैं हम एक को पकड़ते हैं दूसरा आ जाता है सतर्क रहें मूल बात यह है कि कोई जो बुजुर्ग हैं जो लंबे समय तक बैंक नहीं जा पाते समय समय पर अपना स्टेटमेंट नहीं ले पाते या लंबे समय तक बैंक से लेनदेन नहीं करते या महीनों से खाते बंद हैं ऐसे लोगों को हैकर टारगेट करते हैं कुछ बैंक कर्मी भी मिले होते हैं बंद पड़े खाते यह बहुत दिनों से लेनदेन ना हुए खातों को इस्तेमाल करते हैं इन में पैसे डाल कर एटीएम से निकाल लेते हैं रिपोर्ट होने पर उन लोगों को दिक्कत होती है जिनके खातों का इस्तेमाल किया गया है इसलिए अपने बैंक खातों को चेक करते रहें बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें दीपावली पर भी ऑनलाइन खरीदी पर सावधानी बरतें फ्रॉड करने वाले लिंक भेजते हैं लिंग पर क्लिक करते ही आपका खाता खाली हो जाता है गुना वासियों को एक और महत्वपूर्ण योजना अवकाश पर घर छोड़ कर घूमने जाने वालों के लिए अगर आप घूमने जा रहे हैं तो घर आपका सूना है क्षेत्र के संबंधित थाने पर आप मकान का नंबर पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराएं पुलिस आपके मकान की सुरक्षा करेगी आप घूमो दुनिया सारी हम करेंगे आपके घर की रखवाली इस दीपावली मिट्टी के दिए जरूर खरीदें एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी












