Thursday, 24 June 2021

पुलिस ने पिता-पुत्र को गांजा चरस के साथ किया गिरफ्तार

 


राष्ट्र चंडिका,बालाघाट (पंकज डहरवाल)। जिले में गांजा तस्करों और चरस तस्करी की मुखबिरी सूचना के आधार पर ग्रामीण थाना, नवेगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से गांजा व चरस की गोलियां बरमाद किया गया है। दोनो ही आरोपियों से पुछताछ जारी है जिससे और भी तस्करों का खुलासा हो सकता है कि अवैध मादक पदार्थ चरस कहा से लाया जा रहा था और कहा ले जाया जा रहा था?

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने हेतु आदेशित किया गया था जिनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए 23 जून को मुखबिर की सूचना पर थाना नवेगांव पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.850 किलोग्राम एवं चरस 17.37 ग्राम जप्त किया गया है।
जिसमें आरोपी सालिकराम पिता सेवक राम मोमने उम्र 53 वर्ष एवं उसके पुत्र रोहित पिता सालिकराम मोमने उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 10 बंदरझिरिया ग्राम कोसमी को पकड़ा गया है जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से कुल 1 किला 850 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 14000 रूपये एवं चरस की कुल 21 नग गोलियॉ वजनी 17.37 ग्राम किमत 5250 रूपये बरामद किया गया है। इन दोनो आरोपियों के पास से गांजा,चरस की गोलियां और एक्टीवा स्कूटर क्रमांक एमपी 50 एसबी 4018 को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 179/2021, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।
सीएसपी कर्णीक श्रीवास्त ने ेकहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बाहर से गांजा-चरस की तस्करी करते हुये जप्त किया गया है। यह आरोपी पूर्व से ही बेचने का कार्य कर रहे थे जिसकी पूर्व में भी तलाशी ली जा चुकि है। इनके द्वारा दूसरे राज्य ओडि़सा से गांजा-चरस करने का अनुमान लग रहा है जिसकी जॉच चली रही है। पूर्व मेें भी शालिकराम पर अपराध दर्ज है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना थाना प्रभारी नवेगांव, उप निरीक्षक लक्ष्मीदंच चौधरी, प्रआ निखिलेश अग्रिहोत्री, सुधीर श्रीवास, प्रियांक श्रीवास, वीरेन्द्र वरकड़े, गजेन्द्र माटे, शैलेष गौतम, महिला आरक्षक अनीता मनघटे, चालक दिनेश राव की मुख्य भूमिका रहीं।

Sunday, 6 June 2021

भारत में मिला कोरोना वायरस का एक और खतरनाक वेरिएंट, 7 दिन में घटा देता है वजन- रिपोर्ट

 

राष्ट्र चंडिक नई दिल्‍ली.कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदलकर और खतरनाक होता जा रहा है. आए दिन इसके नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. अब इसका एक और खतरना‍क वेरिएंट भारत में मिला है. यह इतना खतरनाक है कि इससे संक्रमित होने के सात दिनों के अंदर ही मरीज का वजन कम हो सकता है. पहले यह वेरिएंट ब्राजील में मिला था. वहां से इसके एक ही वेरिएंट के भारत आने की पुष्टि की गई थी. हालांकि अब वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्राजील से कोरोना वायरस के दो वेरिएंट भारत आए हैं. दूसरे वेरिएंट का नाम बी.1.1.28.2 है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस वेरिएंट का परीक्षण एक चूहे पर किया. इसके परिणाम चौंकाने वाले थे. वैज्ञानिकों को पता चला है कि संक्रमित होने के तुरंत बाद ही सात दिन के अंदर ही इसकी पहचान की जा सकती है. यह इतना खतरनाक है कि यह मरीज के शरीर का वजन 7 दिनों के अंदर ही कम कर सकता है. इसके साथ ही डेल्‍टा वेरिएंट की तरह ही यह भी एंटीबॉडी क्षमता को कम कर सकता है.पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों ने बताया कि बी.1.1.28.2 वेरिएंट विदेश से आए दो लोगों में मिला था. इस वेरिएंट की जीनोम सीक्वेसिंग की गई और फिर परीक्षण किया गया. फिलहाल अभी भारत में इसके बहुत अधिक मामले नहीं है, जबकि डेल्टा वेरिएंट सबसे ज्यादा मिल रहा है.विदेश से लौटे दो लोगों के सैंपल की सिक्वेसिंग की गई थी. कोरोना से रिकवरी होने तक दोनों लोगों में उसके लक्षण नहीं थे, लेकिन इनके सैंपल की सीक्वेसिंग के बाद जब बी.1.1.28.2 वेरिएंट का पता चला तो उसका नौ सीरियाई हैमस्टर चूहे की प्रजाति पर सात दिन के लिए परीक्षण किया गया. इनमें से तीन की मौत शरीर के अंदरूनी भाग में संक्रमण बढ़ने से हुई.