जादू टोना के शक पर मां को उतारा था मौत के घाट
डिंडौरी जिले के करंजिया थाना अंतर्गत ग्राम अधारीटोला परसेल निवासी महिला की संदिग्ध अवस्था मेंमिले शव के मामले में जांच के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बड़े बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी में बताया गया कि जादू टोना के शक के चलते आरोपित गंगा सिंह परस्ते ने अपनी मां प्रेमवती बाई को डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को गहरे पानी में डुबा दिया। जानकारी में बताया गया कि नौ नवंबर को दलवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां प्रेमवती बाई दोपहर लगभग दो बजे घर से खेत धान काटना कहकर गई थी और शाम तक वापस नहीं आईं। मां की तलाश करने जब खेत गए तो टिफिन और कपड़े पड़े थी, लेकिन प्रेमवती नहीं मिली।
तुड़ार नदी के गहरे पानी में मिला था शव
मृतका प्रेमवती को तलाश करते जब स्वजन कपोटी पनघट तुड़ार नदी में जाकर देखा तो कपड़े और चप्पल एक तसले में पड़े थे। आसपास तलाश करने में महिला का शव गहरे पानी में मिला। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु किया तो मृतका के सिर में गहरी चोट होने पर पोस्ट मार्टम में हत्या का मामला सामने आया। शंका के आधार पर जब मृतका के बड़े बेटे गंगा सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो यह सामने आया कि मृतका का बड़ा बेटा अपनी मां पर जादू टोना करने का शक करता था। इसी बात को लेकर वह लड़ाई झगड़ा भी करता था। बताया गया कि गंगा सिंह के बेटे की चार माह पहले सर्प काटने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में भी वह अपनी मां पर जादू टोना करके लड़के को खा लेने का आरोप लगा रहा था। बताया गया कि उस समय भी उसके जान से मारने की धमकी दी थी।
पूछताछ में हत्या करना स्वीकारा
पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देशन में जब मामले की जांच की गई तो हत्याकांड का मामला सामने आया। पुलिस ने गंगा सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग की गई रक्तरंजित डंडे को भी बरामद किया है। आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। हत्याकांड का खुलासा करने में थाना प्रभारी नरेंद्र पाल, एसआई भूपेंद्र सिंह, एएसआई गजेंद्र सिंह, हेमंत नखाते, रुकमण और हेमराज शामिल रहे। यह हत्याकांड पुलिस के लिए भी चुनौती बना था। बताया गया कि पूछताछ में आरोपित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। आरोपित कि खिलाफ धारा 302, 201 के तह तहत मामला दर्ज किया गया है।